RRB NTPC UG Answer Key: आरआरबी एनटीपीसी यूजी उत्तर कुंजी की तिथि जारी, 20 सितंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
RRB NTPC UG 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी आंसर की 2025 जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है। आज शाम 4 बजे से उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC UG Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी आंसर की 2025 जारी करने का समय घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आज यानी 15 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एनटीपीसी यूजी लेवल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, उत्तर कुंजी के खिलाफ 20 सितंबर रात 11:55 बजे तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
आंसर की डाउनलोड लिंक होगा सक्रिय
आरआरबी एनटीपीसी यूजी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर की चेक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- RRB Recruitment 2025: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों के लिए आवेदन शुरू; स्नातक पास तुरंत भरें फॉर्म
देखें नोटिस-
आपत्ति दर्ज कराने का मौका
जिन उम्मीदवारों को आंसर-की में कोई विसंगति लगती है, वे 15 से 20 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये और लागू बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क (बैंक शुल्क काटकर) उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। उम्मीदवार ध्यान रखें कि 20 सितंबर 2025 की रात 11:55 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, इस संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
RRB NTPC UG 2025: परीक्षा और रिक्तियां
आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 की परीक्षा 7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 28 और 29 अगस्त के साथ-साथ 1 से 4 सितंबर और 8-9 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3445 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें से 2022 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, 361 पद अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, 990 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 72 पद ट्रेन क्लर्क के लिए निर्धारित हैं।
डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'RRB NTPC UG Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करें।
- प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।