फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC UG 2025 Exam City and Date Released, Check Details Now

RRB NTPC UG Exam: आरआरबी एनटीपीसी यूजी के लिए सिटी स्लिप और परीक्षा तिथि जारी, जानें कब और कहां होगा एग्जाम

Tue, 28 Apr 2026 10:14 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 28 Apr 2026 10:14 AM IST
सार

RRB NTPC UG 2025 Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा तिथि जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB NTPC UG 2025 Exam City and Date Released, Check Details Now
RRB NTPC UG - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB NTPC UG Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी (12th Level) भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और परीक्षा तिथि जारी कर ही है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा 7 मई 2026 से 21 जून 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार की प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Trending Videos

आधार रखें तैयार, नहीं तो हो सकती है परेशानी

उम्मीदवार परीक्षा से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार कार्ड एक्टिव (अनलॉक) स्थिति में हो। अगर आपने पहले आधार सत्यापन नहीं किया है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके इसे पूरा कर लें। जिन अभ्यर्थियों ने 15 साल की उम्र से पहले आधार बनवाया था, वे अपना बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कर लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।

अगर किसी भी तरह की दिक्कत हो, तो उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 9513166169 पर सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। हमेशा सही जानकारी के लिए सिर्फ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें और किसी भी दलाल या फर्जी वादों से दूर रहें, क्योंकि भर्ती पूरी तरह आपकी मेहनत और CBT परीक्षा के आधार पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed