फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC UG 2025: City Intimation Slip Released, Exam Begins from August 7; Admit Card to Be Released Soon

NTPC UG: एनटीपीसी यूजी भर्ती की संशोधित तिथियां और सिटी इंटीमेशन लिंक जारी; सात अगस्त से शुरू होगी परीक्षाएं

Tue, 29 Jul 2025 06:40 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 29 Jul 2025 06:40 PM IST
सार

RRB NTPC UG: आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
RRB NTPC UG 2025: City Intimation Slip Released, Exam Begins from August 7; Admit Card to Be Released Soon
शहर सूचना पर्ची - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RRB NTPC UG City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2024 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (पूर्व स्नातक स्तर) की CBT-1 परीक्षा की नई संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक कुल 19 दिनों में पूरी होगी।
विज्ञापन

 एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, SC/ST उम्मीदवार अपने यात्रा प्राधिकरण भी वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन के जरिए यह स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RRB NTPC UG Admit Card: कब आएगा प्रवेश पत्र? 

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी 7 अगस्त को जिनकी परीक्षा है, उनके एडमिट कार्ड 3 या 4 अगस्त को जारी होंगे।

कुल रिक्तियां और पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 3445 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसमें शामिल हैं:

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क – 2022 पद
  • ट्रेन क्लर्क – 72 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट – 361 पद
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 990 पद

वहीं ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी भर्ती के 8113 पदों पर परीक्षा पहले ही हो चुकी है और अब उसका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

रेलवे एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले प्रथम चरण का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1) आयोजित किया जाता है, जिसमें उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 40 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 30 प्रश्न गणित (मैथ्स) और 30 प्रश्न रीजनिंग से पूछे जाते हैं। हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है।

इसके बाद द्वितीय चरण का CBT 2 होता है। यह भी 90 मिनट की परीक्षा होती है, जिसमें कुल 120 प्रश्न होते हैं। इनमें से 50 प्रश्न जनरल अवेयरनेस, 35 प्रश्न मैथ्स, और 35 प्रश्न रीजनिंग से होते हैं। यह चरण सभी पदों के लिए समान होता है।

कुछ पदों जैसे कि टाइपिस्ट पदों के लिए उम्मीदवारों को एक अतिरिक्त चरण से गुजरना पड़ता है, जिसे टाइपिंग स्किल टेस्ट कहा जाता है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन इन सभी चरणों में प्राप्त अंकों और पद के अनुसार आवश्यक योग्यताओं के आधार पर किया जाता है।

RRB NTPC UG City Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?

  • अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट  (जैसे rrbcdg.gov.in या rrbapply.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर “RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने पर City Slip स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed