{"_id":"61e171e3c05a866629532c02","slug":"rrb-ntpc-result-2021-railway-recruitment-board-will-release-rrb-ntpc-result-2021-on-official-website-know-how-to-check-it-here-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Result 2021: कल जारी हो सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC Result 2021: कल जारी हो सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे
Fri, 14 Jan 2022 06:26 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:26 PM IST
सार
RRB NTPC Result 2021: नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को टीसी, गुड्स गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आरआरबी द्वारा कुल 35,281 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानीं है।
विज्ञापन
RRB NTPC Result 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी के परिणाम का इंतजार करोड़ों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in आदि पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक की जरूरत होगी।
RRB NTPC Result 2021: इन पदों पर होगी भर्ती
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को टीसी, गुड्स गार्ड समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आरआरबी द्वारा कुल 35,281 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानीं है। बोर्ड की ओर से एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2020 से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक 7 फेज में किया गया था। एक अनुमान के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद से ही परीक्षार्थी परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
RRB NTPC Result 2021: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे क्षेत्रवार परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
5. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
7. परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।