{"_id":"61e199afcddd33068f3da6d1","slug":"rrb-ntpc-result-2021-railway-recruitment-board-released-the-rrb-ntpc-cbt-1-result-know-how-to-check-it-here-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें
Fri, 14 Jan 2022 09:17 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:17 PM IST
सार
RRB NTPC Result 2021: जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
RRB NTPC Result 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB NTPC CBT 1 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी के परिणाम का इंतजार करोड़ों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbmuzaffarpur.gov.in और rrbchennai.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
RRB NTPC Result 2021 : मुजफ्फपुर और चेन्नई जोन के परिणाम जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी भर्ती के लिए मुजफ्फपुर और चेन्नई जोन जोन के परिणाम को जारी किया है। अन्य जोन के लिए भी परिणाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक की जरूरत होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जोन के हिसाब से परिणाम के लिए लिंक भी दिए गए हैं। उम्मीदवार इसमे अपने जोन के परिणाम को चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Result 2021 : 14 फरवरी से शुरू होगी सीबीटी-2 परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक कुल सात फेज में आयोजित की थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब सीबीटी - 2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा 14 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र को 11 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएगा।

RRB NTPC Result 2021: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम देख सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे अपने क्षेत्रवार परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। (उदाहरण के लिए rrbmuzaffarpur.gov.in और rrbchennai.gov.in )
4. अब आपके स्क्रीन पर परिणाम एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
5. इसमे ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
6. परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।