{"_id":"616bd1a8f9d6fe72b5093767","slug":"rrb-ntpc-exam-2021-cbt-1-result-of-ntpc-recruitment-may-be-released-on-this-date-know-how-much-is-the-expected-cut-off-this-time-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Exam 2021 : NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी, जानें कितना है इस बार कट ऑफ रहने की उम्मीद","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC Exam 2021 : NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी, जानें कितना है इस बार कट ऑफ रहने की उम्मीद
Sun, 17 Oct 2021 01:03 PM IST
सुभाष कुमार
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 PM IST
सार
RRB NTPC Exam 2021 : भारतीय रेलवे में NTPC के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा की आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने मार्च 2019 में ही इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों में से पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
कब तक जारी हो सकते हैं CBT 1 के परिणाम
CBT 1 के परिणामों के संबंध में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि इसके परिणाम इसी महीने में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए अभ्यर्थियों को CBT 1 के परिणामों से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।
विज्ञापन
कितना जा सकता है कट-ऑफ स्कोर
NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। तो वहीं रेलवे दूसरे चरण की परीक्षा में लगभग 7 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका देने वाली है। ऐसे में रेलवे पहले चरण की परीक्षा में काफी अभ्यर्थियों की छटनी करेगी, इसलिए इस बार का कट ऑफ थोड़ा ज्यादा रह सकता है। पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा रिक्तियों की संख्या के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ स्कोर 82 रह सकता है। इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 79, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 73 तथा एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 64 रह सकता है।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।