फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT 2 Level 4 Result 2022 Declared at rrbsiliguri.gov.in Know How to Check

RRB NTPC CBT 2 Result: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 लेवल 4 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

Wed, 08 Jun 2022 10:06 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 10:06 PM IST
सार

RRB NTPC CBT 2 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा के लेवल-4 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अन्य सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
RRB NTPC CBT 2 Level 4 Result 2022 Declared at rrbsiliguri.gov.in Know How to Check
RRB NTPC CBT 2 Exam Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB NTPC CBT 2 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा के लेवल-4 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 रिजल्ट 2022 की घोषणा रेलवे भर्ती बोर्ड ऑफ सिलीगुड़ी ने अपनी वेबसाइट पर की है। 

विज्ञापन

यानी आवेदक, जो 10 मई, 2022 को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 में शामिल हुए थे, वे कैटेगरी आठ के पे लेवल-4 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 रिजल्ट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

भारतीय रेलवे ने आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर लेवल-6 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परिणाम भी घोषित किया है। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-6 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती का अगला दौर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) है। स्तर-4 के लिए 10 मई, 2022 को आयोजित द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईएन नंबर 01/2019) में प्रदर्शन के आधार पर, रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
 

RRB NTPC CBT 2 Level 4 Result 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbsiliguri.gov.in पर जाएं।
  2. स्क्रॉल डाउनलोड करें और लेवल-4 (कैट नंबर 08) के 'रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
  3. 'सीएन नंबर 01/2019 एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए भर्ती।
  4. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची'।
  5. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-4 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
  6. सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर देखें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed