फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC CBT 2 Answer Key Released For Level 5, 3 & 2 Posts at rrbcdg.gov.in Know How to Check Here Sarkari Result

RRB NTPC Answer Key: एनटीपीसी स्तर 5, 3 और 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Thu, 23 Jun 2022 10:40 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 10:40 AM IST
सार

NTPC CBT 2 भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है और इस पर उन्हें आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
RRB NTPC CBT 2 Answer Key Released For Level 5, 3 & 2 Posts at rrbcdg.gov.in Know How to Check Here Sarkari Result
NTPC CBT 2 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NTPC CBT 2 Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) CBT 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी वेतन स्तर 5, 3  और 2 के  लिए है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको उत्तर कुजी को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। 

विज्ञापन

NTPC CBT 2 Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC CBT 2 परीक्षा का आयोजन 12 से लेकर 17 जून, 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से हजारों पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

NTPC CBT 2 Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
NTPC CBT 2 भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है और इस पर उन्हें आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति 27 जून. 2022 को रात 11.55 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 50 रुपये और बैंक शुल्क जमा करना होगा।  
विज्ञापन

NTPC CBT 2 Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें-:
  • सबसे पहले RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।(उदाहरण- आरआरबी भोपाल- rrbbhopal.gov.in)
  • अब आपको होम पेज पर उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed