{"_id":"5ffd6d238ebc3e30cc5f46da","slug":"rrb-ntpc-admit-card-released-for-phase-2-cbt-direct-links-to-download-and-other-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC Admit Card : दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 16 जनवरी से होगी परीक्षा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC Admit Card : दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 16 जनवरी से होगी परीक्षा
Tue, 12 Jan 2021 03:16 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
rrb group d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज यानी कि 12 जनवरी को आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक साइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा शहर, तिथि और मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Sarkari Naukri : स्वास्थ्य मंत्रालय के कई विभागों में सीधी भर्ती, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी
विज्ञापन
16 जनवरी से होंगी दूसरे चरण की परीक्षाएं, 27 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
आरआरबी एनटीपीसी दूसरे चरण की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। दूसरे चरण की परीक्षा में 27 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। चरण 1 सीबीटी परीक्षा 23 लाख उम्मीदवारों ने दी है, जो कि कल खत्म हो रही है। दूसरे चरण की परीक्षा इसी शनिवार से शुरू हो रही है। आरआरबी ने सिर्फ उन अभ्यर्थियों के लिए ही प्रवेश पत्र जारी किया है, जो कि दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। शेष उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-भारतीय वायु सेना में नौकरी का है खास मौका, इस वेबिनार से पाएं सभी सवालों के जवाब
आरआरबी एनटीपीसी 2019 परीक्षा के लिए लगभग 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 23 लाख उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा दे रहे हैं और जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 27 लाख उम्मीदवार देंगे। शेष उम्मीदवार तीसरे चरण की परीक्षा देंगे जिसके लिए अभी प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। आपको बता दें कि अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना पंजीकरण संख्या डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
| RRB | क्षेत्रीय वेबसाइटों का डायरेक्ट लिंक | एडमिट कार्ड डाउनलोड करें |
| RRB अहमदाबाद | rrbahmedabad.gov.in | Direct link to download |
| RRB अजमेर | rrbajmer.gov.in | Direct link to download |
| RRB इलाहाबाद | rrbald.gov.in | Direct link to download |
| RRB बंगलूरू | rrbbnc.gov.in | Direct link to download |
| RRB भोपाल | rrbbpl.nic.in | Direct link to download |
| RRB भुवनेश्वर | rrbbbs.gov.in | Direct link to download |
| RRB चंडीगढ़ | rrbcdg.gov.in | Direct link to download |