फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rrb Ntpc 2021 3 more tests after CBT1 Safalta

RRB NTPC Exam 2021: NTPC भर्ती से संबंधित इन महत्वपूर्ण तारीखों को जान ले आप, नौकरी पाने के लिए CBT 1 के बाद और 3 टेस्ट्स में भी लेना होगा हिस्सा

Tue, 14 Dec 2021 12:14 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 14 Dec 2021 12:14 PM IST
सार

रेलवे में NTPC श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक जारी कर दिए जाएंगे। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए और कई चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
Rrb Ntpc 2021 3 more tests after CBT1 Safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दरअसल रेलवे ने इस भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 का रिजल्ट जारी करने की तारीख और CBT 2 के आयोजन की तारीख की घोषणा कर दी है। इन पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और यह 31 जुलाई 2021 को ही समाप्त हुई थी। रेलवे ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन रिक्त पदों पर अभी तक भर्ती नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को NTPC भर्ती के CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप FREE RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021: Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इन महत्वपूर्ण तारीखों को जान ले आप :

NTPC के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे द्वारा जारी की गई इन महत्वपूर्ण तारिखों को जान लेना चाहिए। दरअसल रेलवे द्वारा जारी की गई एक नोटिस के मुताबिक CBT 1 के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही रेलवे ने CBT 2 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है और यह परीक्षा 14 फरवरी से 18 फरवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन

नौकरी पाने के लिए अभी और 3 टेस्ट्स में होना होगा :

NTPC श्रेणी के इन रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसलिए जो अभ्यर्थी पहले चरण की लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे, उन्हें अभी और 3 चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। CBT 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में हिस्सा लेना होगा और जो अभ्यर्थी CBT 2 में सफल होंगे, उन्हें पदों की जरूरत के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed