RRB NTPC Admit Card 2020: आरआरबी एनटीपीसी ( RRB NTPC) परीक्षाओं की तारीखें जारी हो गई हैं और अभ्यर्थियों को अब प्रवेश पत्र का इंतजार है। रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि पहले चरण की परीक्षा से चार दिन पहले RRB NTPC के एडमिट कार्ड जारी होंगे। आपको बता दें कि पहले चरण की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से लेकर 13 जनवरी 2021 तक होंगी। ऐसे में पहले चरण के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 24 दिसंबर को जारी होंगे।
{"_id":"5fdde01d3b8e5850b87a7bb1","slug":"rrb-ntpc-2020-railway-recruitment-exam-know-about-admit-card-to-guideline-all-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC 2020: 23 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रवेश पत्र से लेकर गाइडलाइन तक सारी जानकारी पढ़िए","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC 2020: 23 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रवेश पत्र से लेकर गाइडलाइन तक सारी जानकारी पढ़िए
Sat, 19 Dec 2020 05:24 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
rrb
23 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना है कि पहले चरण की परीक्षा में करीब 23 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पद पर चयन के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ने फिर से एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो अभ्यर्थी पहले चरण में परीक्षा नहीं देंगे उनके प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं होंगे। इन परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन भी जारी हो चुकी है। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 8वीं से लेकर स्नातकों के लिए कई मौके

रेलवे परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी फेस्क मास्क पहनकर देंगे परीक्षा
रेलवे भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को फेस्क मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी रुमाल या गमछा बांधकर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से पहले पूरी तरह से सेनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर छह फीट की दूरी पर बैठकर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का मास्क ठीक नहीं है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर दूसरा मास्क दिया जाएगा। परीक्षा से पहले अभ्यर्थी को स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। आरआरबी एनटीपीसी के पहले चरण की परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 प्रश्न होंगे। जनरल अवेयरनेस से 40, मैथ्स व रीजनिंग से 30-30 प्रश्न होंगे।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : 4726 पदों पर भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका, परीक्षा अप्रैल में होगी

- फोटो : पिक्साबे
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 28 दिसंबर को गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहरों को जारी किया। पहले चरण के कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परीक्षा केंद्र देख लें।