RRB JE Stage II Exam Postponed: आरआरबी जेई स्टेज II परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होंगी संशोधित तिथियां
RRB JE Stage II Exam: जेई स्टेज II परीक्षा को रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नए तारीख को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरआरबी ने अपने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि ALP और कांस्टेबल पोस्ट के लिए भर्ती परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। इस बीच, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पोस्ट के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-II) की परीक्षा 19 और 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, RPF कांस्टेबल पोस्ट के लिए चल रही कंप्यूटर आधारित परीक्षा 18 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगी।
अभी तक नहीं घोषित हुआ सीबीटी-I परीक्षा के नतीजे
इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर घोषित किया जायेगा जहां से आप अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
कुल 7951 पदों के लिए हुई थी सीबीटी-I परीक्षा
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,951 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2024 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन भरने के लिए 29 अगस्त तक का समय दिया गया था। जिसके बाद 30 अगस्त 2024 से 8 सितंबर, 2024 तक आवेदन सुधार विंडो खुली थी। जेई और अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी और प्रश्नों की संख्या 100 थी।
इसके बाद 23 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 28 दिसंबर 2024 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। जो अभ्यर्थी आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा को पास करने में सफल होंगे, उन्हें सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने का पात्र माना जाएगा।