फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE Recruitment 2024 Application status will be out tomorrow; Know how to check

RRB JE 2024: आरआरबी जेई भर्ती का आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं, कल से कर सकेंगे चेक; जानें तरीका

Tue, 22 Oct 2024 07:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 07:49 PM IST
सार

RRB JE Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी जेई आवेदन पत्र की स्थिति कल जारी कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
RRB JE Recruitment 2024 Application status will be out tomorrow; Know how to check
इंडियन रेलवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Railway JE Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) भर्ती के आवेदकों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कल, यानी 23 अक्तूबर से अपने आवेदन की स्थिति जान सकेंगे।

विज्ञापन


7951 रिक्तियों के लिए होने वाली आरआरबी जेई 2024 भर्ती के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे कल से जान सकेंगे कि उनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं या अस्वीकार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एसएमएस और आवेदन में दर्ज ईमेल के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी। भारतीय रेलवे 6 से 13 दिसंबर तक जेई पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सभी स्वीकृत उम्मीदवारों (अनंतिम रूप से स्वीकृत/सशर्त रूप से स्वीकृत) की उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम है और उनकी उम्मीदवारी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या उसके बाद रद्द की जा सकती है, यदि उनके द्वारा अपने आवेदन में कोई विसंगति/कमी/गलत रिकॉर्ड या डेटा प्रस्तुत किया जाता है या उम्मीदवारों की ओर से कोई कदाचार भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में आरआरबी के ध्यान में आता है।"

परीक्षा तिथि 

भर्ती का नाम पोस्ट परीक्षा तिथि
सीईएन 01/2024 एएलपी 25.11.2024 से 29.11.2024 (सीबीटी-1)
सीईएन आरपीएफ 01/2024 आरपीएफ एसआई 02.12.2024 से 05.12.2024 तक
सीईएन 02/2024 तकनीशियन 16.12.2024 से 26.12.2024 तक
सीईएन 03/2024 जेई एवं अन्य 06.12.2024 से 13.12.2024
(सीबीटी-1)

 

आरआरबी जेई आवेदन स्थिति ऑनलाइन जांचने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई बटन पर जाएं, फिर "पहले से ही अकाउंट है?" लिंक चुनें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें (मोबाइल नंबर/ईमेल पता और पासवर्ड, वही जो RRB JE आवेदन पत्र के दौरान दिया गया था)।
  • RRB जूनियर इंजीनियर आवेदन स्थिति 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • जांचें कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या अस्वीकार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed