फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE CBT 2 Proviosional Answer Key 2025 out now, Raise objection till 30 April

RRB JE Answer Key: आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 30 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्ति

Sat, 26 Apr 2025 08:26 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 08:26 PM IST
सार

RRB JE CBT 2 Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई सीबीटी-2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है।
 

विज्ञापन
RRB JE CBT 2 Proviosional Answer Key 2025 out now, Raise objection till 30 April
RRB JE Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB JE Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई सीबीटी-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ ही आरआरबी ने आपत्ति विंडो भी खोल दी है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

30 अप्रैल तक खुली रहेगी चुनौती विंडो

अभ्यर्थी 30 अप्रैल, 2025 रात 11:55 बजे तक उत्तर कुंजी, प्रश्न और प्रतिक्रियाएं डाउनलोड कर सकेंगे और अनंतिम कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का निर्धारित शुल्क तथा लागू बैंक सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।

यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के विरुद्ध भुगतान किया गया शुल्क, लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उसी खाते में मिलेगा, जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया था। गौरतलब है कि 30 अप्रैल के बाद किसी भी अनुरोध पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RRB JE CBT-2 Answer Key Objection Window: आपत्तियां उठाने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको उत्तर कुंजी को चुनौती देने का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
  • उन प्रश्नों का चयन करें जिनके उत्तर आपके अनुसार गलत हैं।
  • अपनी आपत्ति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज करें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग का उपयोग करके लागू शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद, आपकी आपत्ति दर्ज की जाएगी और उसे "Objection Summary" पृष्ठ पर देखा जा सकेगा।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

RRB JE CBT-2 Answer Key 2025 Download: ऐस डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आरआरबी जेई सीबीटी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी की जांच करें।
  • इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed