फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE CBT 2 exam related news available on website know more details

RRB JE CBT 2 की देनी है परीक्षा, रेलवे ने दी ये जरूरी जानकारी

Mon, 19 Aug 2019 12:31 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 19 Aug 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
RRB JE CBT 2 exam related news available on website know more details
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जेई यानी जूनियर इंजीनियरिंग की भर्ती के लिए द्वितीय चरण सीबीटी की परीक्षा में जो उम्मीदवार उपस्थित होंगे, उनके लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे ने उन सभी उम्मीदवारों की परीक्षा स्थल और तिथि विवरण जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार विवरण की जांच करने के लिए आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों  पर जाकर जांच कर सकते हैं। नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार सीधे वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में, 28 अगस्त और 29 अगस्त को परीक्षा में होने वाले उम्मीदवारों का विवरण उपलब्ध है। परीक्षा 28 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। शेष उम्मीदवारों का विवरण अगले कुछ दिनों के भीतर जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जानें परीक्षा पैटर्न-
  • सीबीटी 2 परीक्षा का तिथि 28 अगस्त से 1 सितंबर 2019 निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवार के लिए 120 मिनट का समय दिया गया है।
  • अगर पीडब्ल्यूडी की बात की जाए तो उनके लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है।
  • उम्मीदवारों से परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे।
  • बहुविकल्पीय रूप में सावल पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें- विज्ञापन से कमा सकते हैं नाम और दाम, 12वीं के बाद सुनहरा मौका कर रहा है आपका इंतजार

भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी जेई (RRB JE 2019) आयोजित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RRB JE रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक -  

चरण 1 : आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर RRB JE 2019 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : अब आपके नतीजे सामने होंगे, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : प्रिंट आउट निकालकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित  रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें :
सेवा चयन आयोग में नौकरी करने का मौका, मिलेगी 80 हजार से ज्यादा सैलरी

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed