RRB JE Admit Card: रेलवे की जेई भर्ती परीक्षा में चार दिन बाकी; वेबसाइट पर अपलोड हुआ प्रवेश पत्र, करें डाउनलोड
RRB JE Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की शुरुआत 16 दिसंबर से होने वाली है। परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आरआरबी ने इस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB JE Admit Card 2024: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी। भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। रेलवे की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन डेट्स में होगी परीक्षा
आरआरबी जूनियर इंजीनियर (CEN 03/2024 JE & Others) भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16, 17 एवं 18 दिसंबर, 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आरआरबी के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12, 13 एवं 14 दिसंबर, 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी जूनियर इंजीनियर के कुल 7,951 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा 16, 17 और 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन एवं धातुकर्म सहायक (विभिन्न पद) के लिए कुल 7934 पद और रासायनिक पर्यवेक्षक/अनुसंधान और धातुकर्म पर्यवेक्षक/अनुसंधान (केवल आरआरबी गोरखपुर) के लिए 17 पद आरक्षित हैं।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आरआरबी जेई एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही डाउनलोड किया जा सकता है, किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन/डाक या व्यक्तिगत रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर CEN 03/2024 JE वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण संख्या/Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/User Password (Date of Birth) दर्ज करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।