RRB Group D: रेलवे में 10वीं-ITI पास के लिए करीब 22 हजार पदों पर भर्ती; जल्द भर दें फॉर्म, करीब है अंतिम तिथि
RRB Group D Registration Last Date: रेलवे में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए करीब 22 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़कर आवेदन कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि बेहद करीब है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D 2026 Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से लेवल-1 ग्रुप-डी के 21997 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना समय गवांए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।
2 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तिथि
इस भर्ती के तहत कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 को शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 01 जनवरी 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/पूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो सीबीटी में शामिल होने पर पूरी तरह वापसी योग्य होगा।
कैसे होता है चयन?
रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है।
पहले चरण में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर PET आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है।
कितना मिलेगा वेतन?
विभिन्न लेवल-1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-1 में रखा जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन 18,000 प्रति माह होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्राप्त होंगी, जैसे कि हाउस रेंट अलाउंस, महंगाई भत्ता और अन्य लाभ।