फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Phase 4 exam city slip released at rrbcdg.gov.in know how to check

RRB Group D Phase 4: आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 के परीक्षा केंद्रों की शहर सूची जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 16 Sep 2022 10:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 16 Sep 2022 10:10 PM IST
सार

RRB Group D Phase 4: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2022 से लेकर 07 अक्तूबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन

विस्तार

RRB Group D Phase 4: रेलवे भर्ती बोर्ड/RRB ने ग्रुप डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा के लिए केंद्रों के शहरों की सूची को जारी कर दिया है। इसे 12 सितंबर को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस  भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया और परीक्षा का भी विवरण....

विज्ञापन

RRB Group D Phase 4: कब होगी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2022 से लेकर 07 अक्तूबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में तीन (3) आरआरसी जैसे आरआरसी: मध्य रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) और उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) के समूह के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पारियों में आयोजित की जाएगी। अन्य फेज की परीक्षाओं के बारे में भी जल्द ही जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB Group D Phase 4: नोटिफिकेशन में दी गई सूचना
बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार उपरोक्त CEN की CBT कई चरणों में आयोजित की जाएगी। अब, यह सूचित किया जाता है कि परीक्षा का चौथा चरण 19.09.2022 से 07.10.2022 तक निर्धारित है, जो कि कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए समय-समय पर जारी मौजूदा परिस्थितियों और सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन है।

विज्ञापन

RRB Group D Phase 4: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा के प्रवेश पत्र को परीक्षा से 04 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

RRB Group D Phase 4: कैसे चेक करें परीक्षा केंद्र शहरों की सूची?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  city intimation slip ग्रुप डी परीक्षा फेज-4 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब सूची आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed