फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Phase 3 Exam City Slip to Release Today at rrbcdg.gov.in Check How to Download

RRB Group D: आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 के लिए परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची आज जारी होगी

Tue, 30 Aug 2022 07:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 07:16 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की जा रही परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों को वेबसाइट पर दर्ज  करना होगा।

विज्ञापन
RRB Group D Phase 3 Exam City Slip to Release Today at rrbcdg.gov.in Check How to Download
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड/RRB द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के फेज-3 के परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची आज 30 अगस्त, 2022 को जारी की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार आज परीक्षा केंद्र के शहरों की सुची ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे केंद्र के शहरों की सूची को अपने क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। उदाहरण के लिए आरआरबी कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट rrbkolkata.gov.in है।

विज्ञापन

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की जा रही परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों को वेबसाइट पर दर्ज  करना होगा। ये सभी जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी से जुड़ी जरूरी तारीख

  • परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची- 30 अगस्त, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होंगे- 04 सितंबर, 2022 (संभावित)
  • परीक्षा होगी- 08 से 19 सितंबर, 2022
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 परीक्षा का आयोजन 08 सितंबर, 2022 से लेकर 19 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में निर्धारित तारीखों पर आयोजित होगी। आरआरबी (RRB) की अधिसूचना में कहा गया कि चरण-3 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में चार आरआरसी जोन के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, अर्थात आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), आरआरसी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यानी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिणी रेलवे ( चेन्नई) आदि। जबकि शेष चरणों और बचे हुए आरआरसी जोन के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा नियत समय में की जाएगी।

कैसे चेक कर सकेंगे परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक (क्षेत्रीय) वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब सूची आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed