RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू; यहां देखें एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया
RRB Group D Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर दिसंबर के अंत तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी यहां देखें एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D Exam Pattern: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल सोमवार (8 सितंबर) जारी कर दिया है। लाखों अभ्यर्थियों के इंतजार के बाद आखिरकार यह साफ हो गया है कि रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी और दिसंबर के अंत तक चलेगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को यात्रा योजना बनाने में आसानी होगी। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
परीक्षार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे पहले से परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया को समझ लें, ताकि तैयारी को रणनीतिक ढंग से किया जा सके। इसलिए परीक्षार्थी यहां दिए गए एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी को सही दिशा दें, ताकि सफलता हासिल की जा सके।
किन पदों पर हो रही है भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 32,438 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें विभिन्न तकनीकी और सहायक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:
- असिस्टेंट (S&T)
- असिस्टेंट (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट कैरिज और वैगन
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल व इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट P.Way
- असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप/सामान्य)
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- असिस्टेंट TRD
- पॉइंट्समैन
- ट्रैक मेंटेनर-IV
यहां भी पढ़ें:-
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न (RRB Group D Exam Pattern)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसका कुल समय 90 मिनट होगा। जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब के साथ परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया (RRB Group D Selection Process)
रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें शारीरिक परीक्षणों को पास करना होगा। इसके बाद, दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया होगी।