{"_id":"67b6db86007b6aa17d0abac0","slug":"rrb-group-d-application-date-for-railway-group-d-extended-now-registration-is-open-till-1st-march-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब एक मार्च तक पंजीकरण का मौका; जानें कैसे होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब एक मार्च तक पंजीकरण का मौका; जानें कैसे होगा चयन
Thu, 20 Feb 2025 01:07 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:07 PM IST
सार
RRB Group D Recruitment: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती के 32,438 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) थी, जिसको करीब एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया हैं।
विज्ञापन
RRB Group D Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती (RRB Group D Recruitment) के 32,438 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार एक मार्च 2025 तक रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 थी।
इसके अलावा, आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 24 फरवरी से बढ़ाकर तीन मार्च 2025 कर दी गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अब चार मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा, जबकि पहले इसे 25 फरवरी से छ मार्च तक रखा गया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 24 फरवरी से बढ़ाकर तीन मार्च 2025 कर दी गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अब चार मार्च से 13 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा, जबकि पहले इसे 25 फरवरी से छ मार्च तक रखा गया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी क्रिएट अकाउंट में भरी गई डिटेल्स और चुने गए रेलवे को बदल नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
इन पदों पर होगी भर्ती
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं: असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन और ट्रैकमेंटेनर-IV।आयु सीमा में तीन साल की छूट
पिछले कुछ महीनों में हुई विभिन्न रेलवे भर्तियों की तरह, ग्रुप डी भर्ती के नोटिस में भी अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट का उल्लेख किया गया है। कोविड महामारी के कारण ग्रुप डी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की राहत दी गई है, जिससे अब यह 33 साल की बजाय 36 साल तय की गई है। यह छूट केवल एक बार के लिए लागू होगी।पात्रता मानदंड
आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र।
- आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RRB Group D 2025: चयन प्रक्रिया
इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीटी केवल एक चरण में आयोजित किया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।
RRB Group D Vacancy: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक और एससी/एसटी/आल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।ऐसे करें आवेदन
- अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट (जैसे, rrbcdg.gov.in ) पर जाएं।
- CEN 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
- अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- अपना पसंदीदा पद और क्षेत्र चुनें
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से करें।
- अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।