फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D 2022 Recruitment is Selection Process Revised is RRB CBT 1 Exam Dates announced Know all details

RRB Group D 2022: आज होनी थी आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी-1 परीक्षा, जानिए अब कब होगी?

Wed, 23 Feb 2022 01:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

RRB Group D 2022 Exam Dates, Selection Process: हर साल लाखों की संख्या में युवा रेलवे भर्ती की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे युवाओं को किसी भी भर्ती में आवेदन से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया पढ़ एवं अच्छे से समझ लेनी चाहिए।

विज्ञापन
RRB Group D 2022 Recruitment is Selection Process Revised is RRB CBT 1 Exam Dates announced Know all details
RRB group D Recruitment All Details - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाना हर किसी के लिए सम्मानजनक बात होती है। भले ही वह नौकरी ग्रुप डी की ही हो। हर साल लाखों की संख्या में युवा रेलवे भर्ती की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे युवाओं को किसी भी भर्ती में आवेदन से पहले उसकी पूरी प्रक्रिया पढ़ एवं अच्छे से समझ लेनी चाहिए।

विज्ञापन

हाल ही में आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी परीक्षा परिणाम पर उपजे विवाद के कारण आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा  (RRB Group D Exam) स्थगित कर दी गई थी। यह भर्ती परीक्षा एक लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा के तहत रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे- इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी आदि में नियुक्तियां दी जाएंगी।  
विज्ञापन

 

23 फरवरी, 2022 को होनी थी RRB Group D परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने घोषणा की है कि 23 फरवरी, 2022 से निर्धारित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा (RRB NTPC Recruitment Exam) परिणाम के जारी होने के बाद धांधली के आरोपों के बीच हुई हिंसा और प्रदर्शन के कारण लिया गया था। आरोपों की जांच और शिकायतों के समाधान के लिए रेल मंत्रालय द्वारा उच्चाधिकार समिति गठित की गई थी। समिति जल्द ही आरआरसी 01/2019 के लिए आरआरबी ग्रुप डी की नई परीक्षा तिथियों की भी घोषणा करेगी। इस भर्ती की घोषणा 2019 में हुई थी। 

 

क्या आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया फिर बदलेगी?

आरआरबी ग्रुप-डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के कारण, आरआरबी ने दो चरणों वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस संबंध में 24 जनवरी, 2022 को सीबीटी -2 भी आयोजित करवाने के लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। इसे लेकर भी उम्मीदवारों की नाराजगी सामने आई थी। हालांकि, अभी परीक्षा टाल दी गई है और अब उच्चाधिकार समिति संशोधित चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से साझा करेगी। 

 

विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 के लिए पूर्व निर्धारित चयन प्रक्रिया 

  1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1 और सीबीटी-2)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  3. दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा

 

आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी वेतन

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह होगा। मूल वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (डीए), दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, ओवरटाइम आदि सहित अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी की पोस्ट का वेतन तकरीबन 22,500 - 25,380 रुपये प्रति माह तक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed