RRB Group D 2022: आरआरबी ग्रुप डी दूसरे चरण की परीक्षा 26 अगस्त से, एग्जाम सिटी स्लिप जारी
RRB Group D 2022: उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी दूसरे चरण की परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट पर लॉग इन करके परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D 2022 Phase 2 Exam City Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी ग्रुप डी 2022 भर्ती परीक्षा फेज-2 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी दूसरे चरण की परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट पर लॉग इन करके परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2022 दूसरे चरण की परीक्षा 26 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक आयोजित होने वाली है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने कहा आरआरसी- उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज), उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर), दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता), पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) के उम्मीदवार अपनी शहर सूचना पर्ची देख सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि आरआरसी- पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर), दक्षिण मध्य रेलवे (सिकंदराबाद) और पश्चिम रेलवे (मुंबई) के उम्मीदवार लेवल-1 परीक्षा के लिए अपना ई-कॉल लेटर और एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप देखने के लिए लॉग इन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके परीक्षा केंद्र शहर की जांच कर सकते हैं।
RRB Group D 2022 परीक्षा शहर की जांच कैसे करें?
आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों को प्रश्न पूछने और जिज्ञासा समाधान के लिए हेल्प डेस्क का लिंक भी दिया है।
-
रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं। -
होम पेज पर, “आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा शहर लिंक” पर क्लिक करें। -
उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा। -
अब आपके आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र शहर का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
परीक्षा केंद्र शहर की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए स्लिप डाउनलोड कर लें।