फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP Technician Final Result 2019 available know more details

RRB ALP Technician: रेलवे ने जारी किया अंतिम परिणाम, 60 पदों से ज्यादा पदों पर भर्तियां

Sat, 14 Dec 2019 10:11 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 14 Dec 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
RRB ALP Technician Final Result 2019 available know more details
RRB Recruitment

आरआरबी एएलपी तकनीशियन अंतिम परिणाम 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) और तकनीशियन पदों पर भर्तियां निकासी थीं। जिसके लिए अधिक मात्रा में लोगों ने आवेदन किया था। बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। अब बोर्ड ने परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि बोर्ड ने अंतिम परिणामों की घोषणा उनके लिए की है जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। ध्यान दें कि आरआरबी एएलपी के अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा फिटनेस राउंड पर आधारित है। बोर्ड इस परीक्षा के माध्यम से कुल 64,371 पद भरेगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में 19,900 रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


उम्मीदवार के लिए क्षेत्रवार सूची बाद में अपलोड की जाएगी। अब तक केवल आरआरबी सिकंदराबाद ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उम्मीदवार जो आरआरबी एएलपी तकनीशियन 2019 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे अपने परिणाम संबंधित क्षेत्रों के आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन


आरआरबी एएलपी तकनीशियन परिणाम 2019- ऐसे देखें अपने परिणाम-

1. सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
2. उसके बाद होमपेज पर, “CEN 01/2018 (सहायक लोको पायलट और तकनीशियनों) के अंतिम परिणाम” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. आपको स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
4. अपना पंजीकरण नंबर देखें।
5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।

आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी अजमेर, आरआरबी इलाहाबाद, RRB बैंगलोर, आरआरबी भोपाल, आरआरबी भुवनेश्वर, RRB बिलासपुर, आरआरबी चंडीगढ़,,आरआरबी चेन्नई, आरआरबी गोरखपुर, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी जम्मू श्रीनगर, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी मालदा, आरआरबी मुंबई, आरआरबी मुजफ्फरपुर, आरआरबी पटना, आरआरबी रांची, आरआरबी सिकंदराबाद, आरआरबी सिलीगुड़ी, आरआरबी तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- ISRO में इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरी, 10वीं पास से लेकर स्नातक के लिए मौके
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed