फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Teacher Result 2024: Rajasthan 1st Grade Maths Subject Result Declared, List of 397 Candidates Uploaded

RPSC Teacher Result 2024: राजस्थान प्राध्यापक भर्ती के गणित विषय का परिणाम जारी, 397 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Wed, 27 Aug 2025 09:53 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 Aug 2025 09:53 AM IST
सार

RPSC 1st Grade Maths Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के गणित विषय का परिणाम जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में कुल 397 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Teacher Result 2024: Rajasthan 1st Grade Maths Subject Result Declared, List of 397 Candidates Uploaded
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RPSC 1st Grade Teacher Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के गणित विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस रिजल्ट में कुल 397 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है, न कि अंतिम चयन सूची। अंतिम परिणाम दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगा।

विज्ञापन

RPSC Maths Result 2024 Cut Off: जानिए वर्गवार न्यूनतम अंक

भर्ती बोर्ड ने विभिन्न वर्गों के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के जरिए अपने वर्ग अनुसार कटऑफ चेक कर सकते हैं।
 
वर्ग सामान्य महिला विधवा दिव्यांग
सामान्य 231.32 231.32 लागू नहीं 236.03
अनुसूचित जाति 159.42 159.42 लागू नहीं लागू नहीं
अनुसूचित जनजाति 162.77 162.77 लागू नहीं लागू नहीं
ओबीसी 211.87 211.87 लागू नहीं लागू नहीं
एमबीसी 185.67 185.67 लागू नहीं
ईडब्ल्यूएस 198.51 185.64

आगे की प्रक्रिया

  • चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) ऑनलाइन भरना होगा।
  • लिंक 1 से 7 सितंबर 2025 (रात्रि 11.59) तक सक्रिय रहेगा।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट कर मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित कॉपी के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
  • सत्यापन कार्य माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा की जाएगी आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच

विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। भरने के बाद आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अनिवार्यता

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट विकल्प से दो प्रतियों में आवेदन पत्र प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखना होगा। निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र और सभी मूल दस्तावेज व स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे। पात्रता की सभी शर्तों का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed