फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SI Result 2022 Declared at rpsc.rajasthan.gov.in Know How to Check Sarkari Result, Qualified Candidates Here

RPSC SI Result 2022 Declared: राजस्थान पुलिस एसआई पीईटी का परिणाम घोषित, 3,291 उम्मीदवार क्वालीफाई

Mon, 11 Apr 2022 06:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 06:48 PM IST
सार

Rajasthan Police RPSC SI Result 2022 Declared: आरपीएससी की ओर से 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक सब-इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती 2021 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पीईटी आयोजित की थी। 

विज्ञापन
RPSC SI Result 2022 Declared at rpsc.rajasthan.gov.in Know How to Check Sarkari Result, Qualified Candidates Here
RPSC SI Result 2022 Declared - फोटो : Vishnu Sharma

विस्तार

RPSC SI Result 2022 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर पीईटी परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से राजस्थान पुलिस एसआई अंतरिम परिणाम की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणामों में साक्षात्कार के लिए 3,291 उम्मीदवारों को अंतरिम तौर पर योग्य घोषित किया है। 

विज्ञापन

 

लिखित परीक्षा 2021 में तो पीईटी 2022 में हुई

आयोग की ओर से 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक सब-इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर भर्ती 2021 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पीईटी आयोजित की थी। आरपीएससी की आधिकारिक रिजल्ट अधिसूचना के अनुसार, एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए कुल 18,787 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होने के लिए 3,291 उम्मीदवारों को अंतरिम तौर पर योग्य घोषित किया गया है। उपर्युक्त पदों के लिए संयुक्त प्रतियोगी लिखित परीक्षा 13 से 15 सितंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस एसआई पीईटी परिणाम देखने का तरीका

उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस एसआई पीईटी परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं - 

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर, 'समाचार और घटनाएं' नाम के अनुभाग पर जाएं। 
  • चरण 3: सब इंस्पेक्टर भर्ती के साक्षात्कार (पीईटी के बाद) के लिए योग्य उम्मीदवारों के रिजल्ट, कटऑफ अंक आदि के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4: इसके बाद राजस्थान पुलिस एसआई पीईटी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5: प्रेस CTRL+F कुंजी का उपयोग करके पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
  • चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रखें।

 

विज्ञापन

एसआई भर्ती में 857 रिक्त पदों पर मिलेंगी नौकरियां

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर एसआई के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 857 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवारों को आरपीएससी एसआई भर्ती 2021 से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed