फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SI combined competitive exam begins on Sept 13, admit cards soon

आरपीएससी एसआई भर्ती : संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 13 सितंबर से होगी, जल्द आएंगे प्रवेश पत्र

Wed, 11 Aug 2021 08:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 08:38 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर पदों के चयन के लिए 13 से 15 सितंबर तक परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
RPSC SI combined competitive exam begins on Sept 13, admit cards soon
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजस्थान पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरपीएससी की ओर से सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के चयन के लिए 13 सितंबर से 15 सितंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर राजस्थान पुलिस एसआई प्रवेश पत्र आयोग द्वारा जारी होने पर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि 859 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आरपीएससी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, आयोग ने अभी तक राजस्थान राज्य सेवा एवं राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की है। राजस्थान राज्य सेवा भर्ती परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाया था।

हालांकि, बाद में आरपीएससी ने अधिसूचना जारी कर पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। राजस्थान राज्य सेवा एवं राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 भर्ती अभियान 988 रिक्तियों को भरने के लिए शुरू किया है। इसमें से 363 पद राजस्थान राज्य सेवा के लिए और 625 पद राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।


उपरोक्त सेवाओं के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नियमित अद्यतन जानकारी के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed