फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SI CCE Interview Call Letter Released at rpsc.rajasthan.gov.in Sarkari Naukri Exam

RPSC Interview Letter: आरपीएससी ने जारी किए एसआई भर्ती इंटरव्यू कॉल लैटर, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 16 Jan 2023 10:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 10:03 PM IST
सार

RPSC SI CCE Interview Call Letter Released : आरपीएससी के द्वारा राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड 23 जनवरी, 2023 से दो फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अप्रैल में घोषित आरपीएससी एसआई पीईटी परिणाम के आधार पर कुल 3291 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
RPSC SI CCE Interview Call Letter Released at rpsc.rajasthan.gov.in Sarkari Naukri Exam
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC SI CCE Interview Call Letter Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

आरपीएससी के द्वारा राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की भर्ती के लिए इंटरव्यू राउंड 23 जनवरी, 2023 से दो फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अप्रैल में घोषित आरपीएससी एसआई पीईटी परिणाम के आधार पर कुल 3291 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे।

विज्ञापन

 

RPSC SI CCE Interview Call Letter डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, “सब इंस्पेक्टर भर्ती संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा - 2021 के लिए साक्षात्कार पत्र” पर क्लिक करें।  
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरपीएससी एसआई साक्षात्कार पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

RPSC SI CCE Recruitment Exam 857 पदों पर रिक्तियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 857 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। इनमें से 663 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर एपी (नॉन-टीएसपी) के लिए, 81 सब इंस्पेक्टर एपी (टीएसपी) के लिए, 63 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर आईबी (नॉन-टीएसपी) के लिए, 38 प्लाटून कमांडर (नॉन-टीएसपी) के लिए, 11 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर एमबीसी (टीएसपी) और एक सब इंस्पेक्टर आईबी (टीएसपी) के लिए हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed