RPSC Lecturer Exam: राजस्थान संस्कृत शिक्षा व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RPSC Lecturer Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता के लिए भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं।
-
- 3
-
Link Copied
विस्तार
RPSC Sanskrit Lecturer Recruitment Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता के लिए भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक और योग्य पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर सिर्फ सफलतापूर्वक पंजीकरण और शुल्क जमा करने वाले उम्मीदवारों के ही प्रवेश-पत्र जारी किए हैं।
RPSC Lecturer Exam: स्कूल व्याख्याता के छह हजार पदों पर हो रही भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संस्कृत विषय के स्कूल लेक्चरर भर्ती वय परीक्षा 15 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 तक दो पारियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाने वाली है। छह हजार स्कूल व्याख्याता रिक्तियों को भरने के लिए आरपीएससी भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। चयन के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जा रही है।
RPSC Sanskrit Lecturer Recruitment Exam प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त करें के' बटन पर जाएं और आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और जमा करें। -
अब यहां आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।