फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2025 Applications started for 574 posts Assistant Professor in Rajasthan; know last date

RPSC Recruitment 2025: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; 574 पदों पर होगी नियुक्ति

Sun, 12 Jan 2025 07:50 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 12 Jan 2025 07:50 PM IST
सार

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 30 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 574  पदों पर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2025 Applications started for 574 posts Assistant Professor in Rajasthan; know last date
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) के 30 विषयों में 574 पदों पर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 12 जनवरी से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 है। अगर कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

बता दें कि आवेदन शुरू होने से पहले भर्ती की वैकेंसी की संख्या में एक पद की कटौती कर दी गई है। अब 575 की बजाय 574 पदों पर भर्ती होगी। संगीत विषय में वैकेंसी की संख्या 7 से घटाकर 6 कर दी गई है। रिक्तियों में सर्वाधिक पद 60 भूगोल में हैं। हिंदी में 58, राजनीति विज्ञान में 52, इतिहास में 31, अर्थशास्त्र में 23, अंग्रेजी में 21, संस्कृत में 26, समाजशास्त्र में 24, वनस्पति शास्त्र में 42, केमिस्ट्री में 55, गणित में 24, फिजिक्स में 11, प्राणी शास्त्र में 38 पद हैं।

विज्ञापन
क्रम संख्या विषय पद
1 हिंदी 58
2 इंग्लिश 21
3 संस्कृत 26
4 उर्दू 8
5 पर्शियन 1
6 बॉटनी 42
7 केमिस्ट्री 55
8 मैथ्स गणित 24
9 फिजिक्स 11
10 जूलॉजी 38
11 एबीएसटी 17
12 एफएएफएम 8
13 इकोनॉमिक्स 23
14 स्टैट्स 1
15 बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 10
16 जियोग्राफी 60
17 लॉ 10
18 हिस्ट्री 31
19 होम साइंस 12
20 सोशियोलॉजी 24
21 फिलासफी 1
22 पॉलिटिकल साइंस 52
23 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 6
24 साइकोलॉजी 7
25 गवर्नमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट 1
26 ड्राइंग एंड पेंटिंग 8
27 टैक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग 2
28 म्यूजिक वोकल 6
29 म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट 4
30 डांस 1

आयु सीमा में छूट से संबंधित नोटिस

  • पद क्रम संख्या 1 से 4 तक, 6 से 13 तक, 15 से 26 तक और 28 से 29 तक के पदों का विज्ञापन आयोग द्वारा वर्ष 2023 में किया गया था, जिसमें आयु की गणना का आधार 1 जुलाई 2023 था। ऐसे में, जो अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 को अधिक आयु के होंगे, उन्हें आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

  • पद क्रम संख्या 5, 14 और 27 के पदों का विज्ञापन आयोग द्वारा वर्ष 2020-21 में किया गया था। ऐसे में, जो अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 को अधिक आयु के होंगे, उन्हें आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

  • पद क्रम संख्या 30 का विज्ञापन आयोग द्वारा पहली बार किया गया है, इसलिये इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

पात्रता मानदंड

राजस्थान सहायक प्रोफेसर रिक्तियों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को छूट नियमों के अनुसार मिलेगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन लिखित और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्नों पर आधारित होगी। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी, जबकि इंटरव्यू 24 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। दो पेपर संबंधित विषयों से जुड़े होंगे, जिनमें प्रत्येक पेपर 75-75 अंकों का होगा। तीसरा पेपर राजस्थान जनरल स्टडीज से संबंधित होगा, जो 50 अंकों का होगा।

RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज में उपलब्ध 'RPSC सहायक प्रोफेसर 2025' पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
  • प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed