RPSC Bharti 2024: राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के 1000+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य भर के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर 14 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है। इन पदों के लिए चयन प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1014 सहायक अभियंता पदों को भरना है।
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (सिविल)- 365
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) - 101
- लोक निर्माण विभाग (सिविल) - 125
- लोक निर्माण विभाग (विद्युत) - 20
- जल संसाधन विभाग (सिविल) - 156
- जल संसाधन विभाग (यांत्रिक) - 07
- पंचायती राज विभाग - 240
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी को बी.ई./बी.टेक. उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में शामिल होना चाहिए। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक विषय में डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही राजस्थानी संस्कृति और भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो एसएसओ पोर्टल पर एक बार पंजीकरण पूरा करें।
- अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।