RPSC: असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 23 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 20 से 40 साल की उम्र के लोग कर सकते हैं अप्लाई
RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के खाली पड़े 12 पदों को भरने के लिए भर्ती की शुरुआत 23 अगस्त को करने जा रहा है। योग्यता, आयु सीमा और लास्ट डेट और फीस से जुड़ी जानकारी नीचे बताई गई है।
विस्तार
RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के 12 खाली पदों पर भर्ती के लिए लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोद द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो दिन बाद, यानी 23 अगस्त को होने जा रही है। आवेदन पत्र को सबमिट करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आने वाली 23 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के 12 पदों के लिए आयु सीमा
इस भर्ती अभियान को असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के खाली पड़े 12 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति बतौर सहायक अभियंता (Assistant Engineer) नियुक्त किया जाएगा। गौरतलब है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे कम या अधिक आयु के लोग आवेदन नहीं कर सकते हैं।
600 और 400 रुपये होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। वहीं, PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार, आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Assistant Engineer (Mechanical) posts" लिंक पर क्लिक करें।
- अब एसएसओ पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
- इस आवेदन पत्र को भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।