फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS Pre Result 2024 declared, know when mains exam will be conducted

RPSC RAS Result: आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 21,539 उम्मीदवार हुए सफल; जानें कब होगा मेंस एग्जाम

Thu, 20 Feb 2025 07:18 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 20 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

RPSC RAS Pre Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस (प्री) 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 3.75 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन
RPSC RAS Pre Result 2024 declared, know when mains exam will be conducted
RPSC RAS Pre Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RPSC RAS Pre Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस (प्री) 2024 परीक्षा (RPSC RAS Pre Exam) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 2 फरवरी 2025 को कुल 3,75,657 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। आयोग ने परिणाम के साथ-साथ परीक्षा के दिन ही आंसर-की भी जारी कर दी थी।
विज्ञापन


आरएएस प्री परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा।
विज्ञापन

21,539 उम्मीदवार हुए सफल

आयोग ने प्री परीक्षा में 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है, जो अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य माने गए हैं। कुछ उम्मीदवारों द्वारा 10 प्रतिशत या उससे अधिक यानी 15 से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प न अंकित करने के कारण 1680 अभ्यर्थियों को RAS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इसके अलावा, 2 उम्मीदवारों के परिणाम को न्यायिक कारणों के चलते सील्ड कवर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 और 18 जून को प्रस्तावित है मुख्य परीक्षा

इस बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए कुल 733 पदों पर भर्ती जारी की गई थी, लेकिन 17 फरवरी को आयोग ने इन पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी। RPSC द्वारा घोषित परिणाम के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करनी होगी, जो 17 और 18 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी।

RPSC RAS प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'न्यूज़ एंड इवेंट्स' सेक्शन में जाएं।
  • यहां 'RPSC RAS Pre 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन होगी, जिसमें अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) से चेक करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed