{"_id":"67a02e32f2b14e873b0e2e61","slug":"rpsc-ras-answer-key-2025-released-register-objections-by-february-5-2025-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC RAS Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स की उत्तर कुंजी जारी, पांच फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC RAS Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स की उत्तर कुंजी जारी, पांच फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति
Mon, 03 Feb 2025 08:18 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:18 AM IST
सार
RPSC RAS Answer Key 2025: आयोग ने आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC RAS Answer Key 2025
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC RAS Answer Key 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 2 फरवरी 2025 को इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन रविवार (2 फरवरी) को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों में सिंगल शिफ्ट में किया गया। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन रविवार (2 फरवरी) को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों में सिंगल शिफ्ट में किया गया। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
आयोग ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को प्रारंभिक आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी दिया हैं। इसके लिए सुधार विंडो 3 फरवरी से 5 फरवरी तक खुली रहेगी, जिसमें प्रत्येक आपत्ति के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति करने के बाद विभाग द्वारा अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी और उसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
733 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य में कुल 733 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 346 पद राज्य सेवा के लिए और 387 पद अधीनस्थ सेवा के लिए निर्धारित हैं। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया गया था।RPSC RAS Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "RPSC RAS Prelims Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने के बाद, उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।