RPSC Librarian Result: आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का अनंतिम परिणाम जारी, यहां से करें पीडीएफ डाउनलोड
RPSC Librarian provisional Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
RPSC Librarian provisional Result Out: आरपीएससी (RPSC) ने लाइब्रेरियन ग्रेड-2 (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 2024 के लिए अनंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) के माध्यम से अनंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं ।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने लाइब्रेरियन प्रतियोगी परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र-1 और 2 की परीक्षा 24 मई, 2024 को और प्रश्न पत्र-3 की परीक्षा 7, जनवरी, 2024 को आयोजित की थी।
आवश्यक जानकारी
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, साक्षात्कार के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें और इसे भरकर इसकी दो प्रतियां, और सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (शिक्षा प्रमाण, जाति प्रमाण और अन्य आवश्यक प्रमाण) के साथ आरपीएससी कार्यालय में भेज दें।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यह परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आयोग के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
उक्त अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किये जाने पर पात्र पाए गये अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि उचित समय पर सूचित की जाएगी।