RPSC Group Instructor 2024: ग्रुप इंस्ट्रक्टर समेत अन्य पदों के लिए आवेदन का अंतिम दिन, ऐसे करें पंजीकरण
RPSC Group Instructor 2024: आरपीएससी के ग्रुप इंस्ट्रक्टर समेत कई पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन अभ्यर्थियों को इसके लिए आवेदन करना है, तुरंत पंजीकरण करें।
विस्तार
RPSC Group Instructor 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर, सर्वेयर और असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर (ग्रेड- II) पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें कुल 68 रिक्तियों को भरा जाना है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों में तकनीकी और शैक्षणिक योग्यता है। बता दें कि इसकी पंजीकरण प्रक्रिया 17 सिंतबर से प्रारंभ हुई थी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है।
आवेदन शुल्क
RPSC ग्रुप इंस्ट्रक्टर/सर्वेयर/असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर (Gr-II) भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट जैसे विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क (रुपये) |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 600 |
| एससी | 400 |
| एसटी | 400 |
| पिछड़ा वर्ग | 400 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 400 |
शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता की जानकारी एक टेबल के रूप में प्रस्तुत की गई है:
| श्रेणी | योग्यता विवरण |
|---|---|
| शैक्षणिक | भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में माध्यमिक शिक्षा या 10+2 समकक्ष (पुरानी योजना) |
| तकनीकी | - प्रौद्योगिकी/इंजीनियरिंग में बी.वोक./डिग्री (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
- एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा - संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र/प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र |
पंजीकरण करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएँ।
- नवीनतम अधिसूचना टैब पर जाएं।
- 'ऑनलाइन फ़ॉर्म के लिए यहाँ क्लिक करें' टैब पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- सहेजें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।