RPSC Admit Card: आरपीएससी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 दिसंबर से होगी, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश-पत्र
RPSC Grade 2 Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) इस सप्ताह आरपीएससी ग्रेड-2 एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC Grade 2 Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) इस सप्ताह आरपीएससी ग्रेड-2 एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने सीनियर टीचर ग्रेड-2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया था, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 21, 24, 26 और 27 दिसंबर, 2022 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश-पत्र परीक्षा से चार दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।
RPSC Admit Card: दो पारियों में होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से ग्रुप ए की परीक्षा 21 दिसंबर, ग्रुप बी की 22, 23 दिसंबर और ग्रुप सी की परीक्षा 24, 26 और 27 दिसंबर, 2022 को होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक ली होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रवेश-पत्र परीक्षा से चार दिन पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। एडमिट कार्ड राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा।
RPSC Grade 2 Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें?
-
उम्मीदवार सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।