फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Exam Calender 2025 for five exams; Will be held between June and July 2025; Check Schedule here

RPSC Calendar 2025: आरपीएससी ने जारी किया पांच परीक्षाओं का कार्यक्रम; अगले वर्ष जून-जुलाई में होगा आयोजन

Mon, 08 Jul 2024 09:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 09:46 PM IST
सार

RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जून से जुलाई 2025 के बीच होने वाली पांच विभागों की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है। छात्र नीचे इन परीक्षाओं की तिथियां देख सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Exam Calender 2025 for five exams; Will be held between June and July 2025; Check Schedule here
RPSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जून से जुलाई 2025 के बीच होने वाली पांच विभागों की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। आरपीएससी की ओर से आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

RPSC Tentative Exam Calendar 2025: नोट कर लें तारीख

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कनिष्ठ रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। वहीं, सहायक परीक्षण अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 26 जून 2025 (गुरुवार) को होगी। जबकि, सहायक निदेशक प्रतियोगी परीक्षा 27 जून और उप कारापाल प्रतियोगी परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित होगी। उपाचार्य/अधीक्षक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी परीक्षा 30 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली है।

कनिष्ठ रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा, 2024 25 जून 2025
सहायक परीक्षण अधिकारी संवीक्षा परीक्षा, 2024 26 जून 2025
सहायक निदेशक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 27 जून 2025
उप कारापाल प्रतियोगी परीक्षा, 2024 13 जुलाई 2025
उपाचार्य/अधीक्षक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी परीक्षा, 2024 30 जुलाई 2025

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से जून तक होंगी ये परीक्षाएं

आयोग द्वारा पहले जारी नोटिस के अनुसार, सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का आयोजन 19 जनवरी 2025 को किया जाएगा। वहीं, पुस्तकालाध्यक्षक ग्रेड 2 पटरीक्षा 16 फरवरी और जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा 23 मार्च 2025 को होगी। जबकि, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई) परीक्षा 4 मई से 6 मई और सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा। जून को होगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें कैलेंडर

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद, Tentative Exam Calendar लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एग्जाम कैलेंडर का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed