फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Exam Calendar 2025 out now at rpsc.rajasthan.gov.in; Check 11 recruitment exam dates

RPSC Exam Calendar: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने घोषित की 11 भर्तियों की परीक्षा तिथियां; यहां देखें कैलेंडर

Wed, 07 Aug 2024 02:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 02:43 PM IST
सार

RPSC Exam Calendar: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी जेलर, वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट (आईटीआई), एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी सहित 11 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। ये सभी परीक्षाएं अगले वर्ष आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
RPSC Exam Calendar 2025 out now at rpsc.rajasthan.gov.in; Check 11 recruitment exam dates
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

RPSC Exam Calendar: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी जेलर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। इसके अलावा, आयोग ने कई और भर्तियों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं। इसमें वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट (आईटीआई), कनिष्ठ रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा, सहायक परीक्षण अधिकारी संवीक्षा परीक्षा, सहायक निदेशक प्रतियोगी परीक्षा भी शामिल है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ये रही सभी भर्तियों की परीक्षा तिथियां

नए कैलेंडर के मुताबिक डिप्टी जेलर भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई, 2025 को होगा। डिप्टी जेलर पद के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार से होगा। कारागार विभाग में डिप्टी जेलर के 73 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवार आयोग द्वारा घोषित सभी भर्तियों की परीक्षा तिथियां नीचे देख सकते हैं।
 

भर्ती का नाम विभाग परीक्षा तिथि
कनिष्ठ रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा, 2024 भू-जल विभाग  25.06.2025 (बुधवार)
सहायक परीक्षण अधिकारी संवीक्षा परीक्षा, 2024 सार्वजनिक निर्माण विभाग 26.06.2025 (गुरुवार)
सहायक निदेशक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27.06.2025 (शुक्रवार)
उप कारापाल प्रतियोगी परीक्षा, 2024 कारागार विभाग 13.07.2025 (रविवार)
उपाचार्य/अधीक्षक, औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी परीक्षा, 2024 कौशल, नियोजन एवं उद्यमित विभाग, प्राविधिक शिक्षा 30.07.2025 (बुधवार)

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भर्तियों की तिथियां भी हुईं घोषित

इसके अलावा आयोग ने छह अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी घोषित की है। आयोग ने एक नोटिस जारी कर एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर/उप निदेशक प्रतियोगी परीक्षा, भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा, सहायक खनि अभियंता, संरक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता और सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित की हैं।

विज्ञापन

यहां देखें भर्तियों की परीक्षा तिथियां

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर/उप निदेशक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार 17 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। वहीं, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा, 2024 के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार 12 अक्तूबर को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे सभी भर्तियों की परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
 

भर्ती का नाम विभाग परीक्षा तिथि
एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर/उप निदेशक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग 17.08.2025 (रविवार)
भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा, 2024
सहायक खनि अभियंता प्रतियोगी परीक्षा, 2024
खान एवं भूविज्ञान विभाग 31.08.2025 (रविवार)
संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 महिला एवं बाल विकास विभाग 07.09.2025 (रविवार)
सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2024 (सिविल, इलैक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं कृषि अभियांत्रिकी) कार्मिक (क-4/2) विभाग 28.09.2025 (रविवार)
सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2024 आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग 12.10.2025 (रविवार)

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed