फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC ASO Answer Key Released at rpsc.rajasthan.gov.in know how to check sarkari result

RPSC ASO Answer Key: राजस्थान पीएससी एसएसओ परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 02 Aug 2022 12:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 12:11 PM IST
सार

RPSC ASO Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 08 जुलाई, 2022 को किया था। परीक्षा अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
RPSC ASO Answer Key Released at rpsc.rajasthan.gov.in know how to check sarkari result
RPSC ASO Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

RPSC ASO Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी/ASO के पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा (2021) की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात 01 अगस्त, 2022 को जारी किया। अब यह ऑनलाइन मोड में आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे परीक्षी की उत्तर कुंजी को राजस्थान लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RPSC ASO Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करने की इच्छा रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना  होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा केवल 04 अगस्त, 2022 तक रहेगी। इसलिए आखिरी तारीख से पहले ही यह काम पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC ASO Exam: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 08 जुलाई, 2022 को किया था। परीक्षा अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से RPSC 218 रिक्त पदों पर परीक्षा का आयोजन करेगा। 

विज्ञापन

RPSC ASO Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed