फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC ASO admit card 2024 Out; here’s how to download

RPSC: सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इन दिशानिर्देशों का जरूर करें पालन

Thu, 22 Aug 2024 04:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 22 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

RPSC ASO Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के दिन के लिए आयोग ने कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए है। जिसका पालन करना आश्यक है।

विज्ञापन
RPSC ASO admit card 2024 Out; here’s how to download
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

RPSC ASO Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 22 अगस्त को सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) 2024 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है।परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 14 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

 

इन निर्देशों का जरूर करें पालन
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जायेगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारम्भ होने के लिए नियत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच और पहचान का कार्य समय पर पूरी हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं, अतः समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 


बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट और फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो लगी हो। फोटो स्पष्ट न होने के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ASO एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed