{"_id":"67bedb55dd62f6b96e0660eb","slug":"rpf-constable-recruitment-latest-notice-issued-for-case-certificate-submit-before-this-date-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPF Constable Exam: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा नोटिस जारी, इस तारीख से पहले जमा करें नवीनतम जाति प्रमाण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPF Constable Exam: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा नोटिस जारी, इस तारीख से पहले जमा करें नवीनतम जाति प्रमाण
Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
सार
RPF Constable Exam Notice: रेलवे बोर्ड ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ जातियों को अनुसूचित जाति से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों के अपना नवीनतम जाति प्रमाणपत्र जल्द से जल्द जमा करने के संबंध में अहम जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
RPF Constable Exam Notice
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPF Constable Exam Notice: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है, जिसमें एससी उम्मीदवारों के जाति प्रमाणपत्र के संबंध में अहम जानकारी दी गई है। जारी नोटिस में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्वासी, पान्र, तांती और तातवां जातियों को अनुसूचित जाति (SC) से हटा कर अत्यंत पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इन जातियों के अभ्यर्थियों को अब एससी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें ओबीसी (Non-Creamy Layer) सर्टिफिकेट के आधार पर आरक्षण प्राप्त होगा।
विज्ञापन
ईमेल के माध्यम से भेजें नया प्रमाणपत्र
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी स्वासी, पान्र, तांती और तातवां वर्ग के उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे अपने नवीनतम ओबीसी सर्टिफिकेट को asrrb@scr.railnet.gov.in पर 30 मार्च 2025 या उससे पहले ईमेल करें। इस ईमेल में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी शामिल करनी होगी:
विज्ञापन
- आवेदन पंजीकरण संख्या
- आवेदक का नाम
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- सीईएन नंबर
- पुराना समुदाय और जाति
- संशोधित समुदाय और जाति