RPF Constable ग्रुप सी और ग्रुप डी परीक्षा परिणाम आए सामने, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल ग्रुप सी और ग्रुप डी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट constable.rpfonlinereg.org पर जाए और अपने परीक्षा के परिणाम को डाउनलोड करें।
आपको बात दें, लगभग 8619 पदों पर हुई कांस्टेबल ग्रुप सी और ग्रुप डी परीक्षा में उपस्थित हुए थे और जो अभ्यर्थी आरपीएफ कांस्टेबल ग्रुप सी और डी "सीबीटी" (CBT) परीक्षा में सफल हुए हैं। उन्हें फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में पीएमटी, पीईटी, और डीवी परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है।
आरपीएफ कांस्टेबल ग्रुप सी और डी के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए दिए गए नियमों का पालन करें।
- आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट यानी constable.rpfonlinereg.org पर जाएं।
- अब दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार ग्रुप के अनुसार परिणाम का चयन करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ प्रारूप में आपका परीक्षा परिणाम होगा।
- उसे डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।