{"_id":"67bfc96e105bc4716d0a78e4","slug":"rpf-constable-admit-card-out-exam-will-be-held-from-2-to-20-march-download-with-these-steps-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPF Constable Admit Card: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPF Constable Admit Card: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
Thu, 27 Feb 2025 02:47 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:47 PM IST
सार
RRB RPF Constable Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन
RRB RPF Constable Admit Card
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPF Constable Admit Card OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन
2 से 20 मार्च तक होगी परीक्षा
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा कुल 4660 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें से 452 पद आरपीएफ सब इंस्पेक्टर (RPF SI) के हैं और शेष 4208 पद आरपीएफ कांस्टेबल के हैं। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2024 से 14 मई 2024 तक स्वीकार किए गए थे।
चयन प्रक्रिया
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड, सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक श्रेणी से कुल रिक्तियों के 10 गुना के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।परीक्षा पैटर्न
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 120 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों से बेसिक अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस से 35 प्रश्न, रीजनिंग से 35 प्रश्न एवं जनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि गलत उत्तरों के लिए ⅓ नकारात्मक अंक होंगे, प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
RPF Constable Admit Card: प्रवेश पत्र में जरूरी चेक करें ये विवरण
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
- परीक्षा की तिथि
- अभ्यर्थी का नाम
- अभ्यर्थी की जन्मतिथि
- अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा के विषय
RRB RPF Constable Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर Admit Card सेक्शन में जाकर "RRB RPF Constable Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलकर दिखाई देगा।
- अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।