RITES Recruitment 2025: फील्ड इंजीनियर के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; आईटीआई पास तुरंत भरें फॉर्म
RITES Recruitment 2025: राइट्स ने फील्ड इंजीनियर के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। योग्य उम्मीदवार 5 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
RITES Recruitment 2025: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने फील्ड इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। अगर आप भी 10वीं पास हो और साथ में इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईआईटी किए हो, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती में आवेदन करनी अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 तक हैं। इस भर्ती में कुल 6 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से उम्मीदवारों को मुंबई में परीक्षा देनी होगी।
फील्ड इंजीनियर पदों के लिए योग्यता और वेतनमान
इस भर्ती के तहत, उम्मीदवारों के पास दसवीं कक्षा के साथ इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सोलर पीवी सिस्टम में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों को 25,120 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
फील्ड इंजीनियर के पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा मुंबई में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 125 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें कोई नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू नहीं होगी, इसलिए गलत उत्तर के मामले में कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
आयु सीमा और छूट
उम्मीदवारों की आयु 5 मार्च 2025 तक 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। यह शुल्क ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार RITES की आधिकारिक वेबसाइट www.rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को 'Recruitment of Engineering Professional (Field Engineer) on Contract Basis for Western Region' नाम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर इसे ध्यान से पढ़ना होगा।
- फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें
- अब आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म को डाउनलोड कर लें।