फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RITES Recruitment 2023 for Apprentices Posts Apply Online at rites.com

RITES Recruitment 2023 : रेल इंडिया में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 02 Dec 2023 06:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 02 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

RITES Recruitment 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RITES Recruitment 2023 for Apprentices Posts Apply Online at rites.com
jobs - फोटो : amar ujala

विस्तार

RITES Vacancy 2023: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (RITES) में 257 अपरेंटिस पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख  20 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

RITES Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज में 257 पदों पर भर्ती की जा रही है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग) 117 पद

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस (गैर-इंजीनियरिंग) 43 पद

  • डिप्लोमा अपरेंटिस 28 पद

  • आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस 69 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

RITES Jobs 2023 शैक्षणिक योग्यता

 पद का नाम

शैक्षणिक योग्यता

ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग)

डिग्री, बी.ई. या बी.टेक

ग्रेजुएट अपरेंटिस (गैर-इंजीनियरिंग)

बी.ए., बीबीए, बी.कॉम

डिप्लोमा अपरेंटिस

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस

आईटीआई

विज्ञापन

RITES Vacancy 2023 वेतन

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 14000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

  • डिप्लोमा अपरेंटिस- पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

  • ट्रेड अपरेंटिस-पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

आरआईटीईएस में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed