Civil Judge Recruitment 2024: सिविल जज बनने का मौका! लॉ ग्रेजुएट हैं तो अभी करें अप्लाई; ये रहा सीधा लिंक
RHC Civil Judge Recruitment 2024: लॉ ग्रेजुएट्स के पास सिविल जज बनने का शानदार मौका है। सिविल जज के 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती विवरण पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RHC Civil Judge Recruitment 2024: राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने सिविल न्यायाधीश संवर्ग में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिट्रेट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 222 सिविल जज की भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
08 मई तक करें आवेदन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मई, 2024 है। उम्मीदवार इस तिथि तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। कुल 222 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है, इनमें से 87 पद अनारक्षित हैं जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
RHC Recruitment 2024 Eligibility: योग्यता
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान न्यायिक सेवा 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं, जो प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें चयन प्रक्रिया के पहले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे चरण में प्रवेश किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क राजस्थान के OBC/EBC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये तथा SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। गौरतलब है कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से 09 मई, 2024 तक किया जा सकता है।