फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   revenue inspector recruitment in uttar pradesh

यूपी में राजस्व निरीक्षक के पदों पर भर्ती, 465 पद खाली

Wed, 20 Apr 2016 04:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 04:35 AM IST
सार

  • यूपीएसएसएससी ने 465 पदों के लिए जारी की विज्ञप्ति
  • सभी पदों के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष
  •  

विज्ञापन
revenue inspector recruitment in uttar pradesh
सभी पदों के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदन - फोटो : getty

विस्तार

उत्तर प्रदेश अ‌धीनस्‍थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व निरीक्षक के पदों पर आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 241 एवं 121 रिक्तियां है। एससी और एसटी वर्ग के लिए 94 व 09 रिक्तियां निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन र‌िक्तियों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत वाणिज्य अथवा अर्थशास्‍त्र में स्नातक डिग्री ‌होना अनिवार्य है। इन पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2016 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्‍मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे के तहत 2,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान ‌है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई

revenue inspector recruitment in uttar pradesh
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई - फोटो : pti
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन 02 मई, 2016 से प्रारंभ होगा।

ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई, 2016 एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई, 2016 हैं। इन पदों पर उम्‍मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए www.upgov.nic.in या http://upsssc.gov.in/ पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed