फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Registration window will close soon for NITI Aayog Internship 2024, Apply till May 10; eligibility criteria

NITI Aayog Internship 2024: नीति आयोग में इंटर्नशिप का मौका! 10 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता मापदंड

Mon, 06 May 2024 06:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 06:51 PM IST
सार

Niti Aayog Internship 2024: नीति आयोग में ने इंटर्नशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Registration window will close soon for NITI Aayog Internship 2024, Apply till May 10; eligibility criteria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Niti Aayog Internship 2024: नीति आयोग में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नीति आयोग ने इंटर्नशिप के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (Workforindia.niti.gov.in.)पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

10 मई है आवेदन की अंतिम तिथि

नीति आयोग इंटर्नशिप 2024 अवैतनिक आधार पर होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई है। इंटर्नशिप की अवधि न्यूनतम छह सप्ताह से अधिकतम छह महीने तक होगी। 

अनुभव प्रमाणपत्र के लिए पात्र होने के लिए प्रशिक्षुओं को न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखनी होगी। यदि उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम हो जाती है, तो इंटर्नशिप अवधि के लिए कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीति आयोग 2024 इंटर्नशिप के लिए पात्रता मानदंड

उम्मीदवार नीचे नीति आयोग 2024 पात्रता मानदंड जान सकते हैं:

  • आवेदक को भारत या विदेश में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में छात्र के रूप में नामांकित होना आवश्यक है।
  • स्नातक आवेदकों के लिए आवश्यक है कि उन्होंने चौथे सेमेस्टर या दूसरे वर्ष की अंतिम परीक्षाएं पूरी कर ली हों और अपनी कक्षा 12 की परीक्षाओं में न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
  • स्नातकोत्तर छात्रों को अपनी प्रथम वर्ष या दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी करनी होंगी और अपनी स्नातक डिग्री में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
  • शोध छात्रों को अपनी स्नातक डिग्री में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed