REET Revised Result 2021: बोर्ड ने जारी किया संशोधित परिणाम, 121027 अभ्यर्थियों को मिला फायदा
REET Revised Result 2021 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 लेवल 2 के संशोधित परिणाम जारी कर दिए हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर अभ्यर्थी अपने परिणामों को देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 का संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि रीट संशोधित परिणाम 2021 सिर्फ लेवल 2 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। रीट लेवल 1 परीक्षा के परिणामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बोर्ड ने रीट लेवल 2 की परीक्षा में क्या बदलाव किए?
बता दें कि रीट लेवल 2 परीक्षा के अंग्रेजी विषय के सिर्फ 1 प्रश्न का विकल्प बदल दिया गया है। रीट लेवल 2 के संशोधित परिणामों को जारी करने से उम्मीद की जा रही है कि इससे एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। राजस्थान शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) ने एक हफ्ते पहले लेवल-2 की अंतिम आंसर की जारी की थी। रीट 2021 परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित हुई थी। लेवल 1 और लेवल 2, दोनों परीक्षा के परिणाम 2 नवंबर 2021 को जारी किए गए थे। रीट 2021 में लेवल 1 और लेवल 2 दोनों परीक्षा में कुल 16 लाख उम्मीदवार बैठे थे।
रीट 2021 संशोधित परिणाम 2021 : ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध रीट 2021 नतीजे की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज पर अपनी जानकारियों को भरें जैसे लेवेल 1 के रोल नंबर, लेवल 2 के रोल नंबर और जन्मतिथि को भरें।
- रीट संशोधित परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रीट संशोधित परिणाम 2021 का स्क्रीन शॉट ले लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
रीट के जरिए कुल 31 हजार पदों पर होगी भर्तियां
रीट लेवल 2 परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी छठवीं से आठवीं कक्षा के छात्र को पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। रीट के जरिए कुल 31 हजार पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) से अनुरोध किया है कि वह 50 हजार सीटों पर भर्तियां निकालें।